ठंडे पानी से नहाने से कम होता है मोटापा

cold-shower_s_650_060816051640वजन कम करना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया है. वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. कुछ डाइटिंग का सहारा लेते हैं तो कुछ घंटों दौड़ते हैं. कुछ योग का करते हैं. पर क्या आप जानते हैं बिना दौड़े-भागे और बिना डाइटिंग किए भी आप वजन कम कर सकते हैं. ठंडे पानी से नहाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं.

हो सकता है आपको इस बात पर यकीन नहीं हो लेकिन सच्चाई यही है कि ठंडे पानी से नहाने से वजन कम होता है. विशेषज्ञों की मानें तो ठंडे पानी से नहाने से वजन कम होता है .

दरअसल ये पूरी तरह वैज्ञानिक क्रिया है. हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं. व्हाइट फैट और ब्राउन फैट. व्हाइट फैट वो फैट होता है जिसकी आवश्यकता नहीं होती है. ये फैट तब जमा हो जाता है जब हम आवश्यकता से अधिक कैलोरी इनटेक करते हैं और ये फैट बर्न नहीं हो पाता. ये व्हाइट फैट कमर, पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और जांघों पर जमा हो जाता है.

वहीं ब्राउन फैट शरीर के लिए अच्छा होता है. ये हीट जेनरेट करने का काम करता है जिससे हमारा शरीर गर्म बना रहता है. जब भी हमें ठंड लगती है, ब्राउन फैट सक्रिय हो जाता है. जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो तेजी से फैट गलना शुरू हो जाता है. जिसका सीधा मतलब है कि आपकी बढ़ी हुई चर्बी कम हो रही है.

ठंडे पानी से नहाने के फायदे:

1. ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है. जिससे चर्बी गलती है. इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने से इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है.

2. ठंडे पानी से नहाने से तनाव भी कम होता है.

3. अगर आपको डिप्रेशन की शिकायत है तो भी ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

4. ठंडे पानी से नहाने से दिमाग तेज होता है.

Back to top button