GRP के हत्थे चढ़ी, यात्रियों को अपने जाल में ऐसे फंसाती थीं ये महिलाएं

ट्रेन सवार होने के बाद दोनों सुंदरता से और अपनी स्टाइल से यात्री को चिन्हित कर टारगेट करती थीं. कोई भी यात्री अनुमान नहीं लगा पाता थी कि दिखने में और सम्भल कर तहजीब से बोलने वाली ये महिलाएं आने वाले रेलवे स्टेशन पर उनका सामान पार कर रफूचक्कर होने वाली हैं.
जीआरपी ने ऐसी ही दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है. नूरी पत्नी बबलू और गीता पत्नी नरेश निवासी निवाली अव्वल दर्जे की महिला चोर हैं. ये कभी कीमती साड़ी पहनकर तो कभी महंगे सलवार सूट पहनकर ट्रेन की बोगी में सवार हो जाती थीं और यात्रियों को अपनी बातों में उलझाकर सामान पार कर अगले स्टेशन पर उतरकर रफूचक्कर हो जाती थीं.
हाल ही में ये दोनों महिलाएं एक यात्री महिला की सोने की चैन तोड़कर भी गायब हो गई थीं. महिलाएं पहले भी अनेक वारदातों में शामिल रह चुकी हैं. पुलिस महिलाओं से गहनता से पूछताछ कर रही है. इस गिरोह में और भी खूबसूरत महिलाओं के शामिल होने की सम्भावनाएं हैं.
बहरहाल, जीआरपी थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने यात्रियों से अनुरोध किया है की ट्रेनों में यात्रा करते वक्त अनजान खूबसूरत महिलाओं या फिर अनजान व्यक्ति से जबरन दोस्ती नहीं करें बल्कि उन पर नजर रखकर अपने समान की खुद सुरक्षा करें अन्यथा जहरखुरानी के भी शिकार हो सकते हैं.
अलवर जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के गहने एवं सामान चोरी करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नीतू पत्नी बबलू और गीता पत्नी राकेश निवासी निवासी थाना रामगढ़ की रहने वाली हैं. इन महिलाओं ने कुछ दिन पहले गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की सोने की चैन और सामान चोरी किया था. उसके बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई.
जीआरपी थाना के थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह महिलाएं ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का सामान चोरी करती हैं. गीता नाम की महिला जब गोविंदगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने लगी तो उसके गले से इन महिलाओं ने चैन चुरा ली. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई.
गिरफ्तार की गई महिलाओं से पूछताछ करने पर पहले उन्होंने अपना नाम और पता गलत बताया बाद में शक्ति से पूछताछ के बाद इन्होंने सब कुछ उगल दिया. इनसे ट्रेन में सामान चोरी करने की और भी वारदात खुल सकती हैं.





