ट्रेन में बेहोश मिले 7 यात्री, गूगामेड़ी से लौट रही फैमिली को पिलाई नशीली चाय

रेवाड़ी। गुरुवार अल सुबह 5.30 बजे सादलपुर से रेवाड़ी पहुंची पैसेंजर ट्रेन में 7 यात्री बेहोशी की हालत में मिले। यात्रियों में 4 महिलाएं व 2 पुरुष हैं। सभी को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, उन्हें 8 घंटे बाद 1.30 बजे तक भी होश नहीं आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के रहने वाले हैं सभी…
– राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोनदेई, अंगूरी, चंचल, पूनम, गुड्डी, गुड्डा और भूरेलाल राजस्थान के गूगामेड़ी से दर्शन करके आए थे।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी के कहने पर सब्सिडी छोड़ने वालों को गैस सिलेंडर 79 रुपए सस्ता, बाकी को 4 रुपए महंगा
– सभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव जहरीली के रहने वाले हैं। रेवाड़ी स्टेशन से उन्हें मथुरा के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
– इन्हीं के परिवार के एक सदस्य अमित ने बताया कि उन्हें चाय में मिलाकर कुछ पिलाया गया था, लेकिन उनका एक फोन गायब है बाकी सब सामान सुरक्षित है।
– चाय पीने के बाद एक-एक करके सभी यात्री बेहोश हो गए।
– वहीं डॉक्टर का कहना है कि उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। 24 घंटे में बेसुध लोगों की हालत सामान्य हो जाएगी।
– जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





