ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो फ्लाइट से कीजिए यात्रा

train_ticket_to__air_india_26_05_2016नई दिल्ली। ‘ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, जाना भी बहुत जरूरी है…क्या करें?’ ऐसे हालात से आए दिन हर किसी को जूझना पड़ता है। बहरहाल, विमानन कंपनी एयर इंडिया (AI) ने इसका शानदार तोड़ निकाला है।

यदि किसी यात्री का ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, तो वह उसे हवाई टिकट में अपग्रेड करवा सकता है। और इसके लिए बहुत थोड़ी अतिरिक्त राशि खर्च करना होगी। इसके लिए एयर इंडिया ने भारतीय रेलवे के साथ करार किया है।

ऐसे है यह सुविधा?

  • एयर इंडिया का यह ऑफर फिलहाल एसी श्रेणी की टिकटों पर ही है।
  • एसी फर्स्ट क्लास के यात्री यदि विमान से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें कोई भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।
  • वहीं एसी-2 के यात्रियों को अपने टिकट खर्च के अलावा 1500 से 2000 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करने होंगे।
  • एयरइंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्वनी लोहाणी ने एचटी को बताया, शुरू में यह सेवा राजधानी ट्रेनों के यात्रियों के लिए है। जल्द ही विस्तार किया जाएगा।
  • जिन यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं होंगे, उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से एक मैसेज मिलेगा, जिसमें एयर इंडिया से यात्रा करने का विकल्प दिया जाएगा।
  • यदि यात्री ऐसा करना चाहता है तो वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अगले 24 घंटे में एयर टिकट बुक करवा सकता है। (यह भी पढ़ें : दुपहिया वाहन के लिए खरीदा 1.55 लाख का नंबर)
  • पहले आओ, पहले पाओ के हिसाब से फ्लाइट की खाली सीटें भरी जाएंगी।
  • इस कवायद के पीछे एयर इंडिया का यह मकसद है कि फ्लाइट की कोई सीट खाली न रहे।
Back to top button