ट्रंप बोले- कतर को अलग करना आतंक के खात्मे की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की चार अरब देशों की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में उनके दौरे का आतंकवाद के डर के खात्मे में फायदा मिल रहा है.

ट्रंप बोले- कतर को अलग करना आतंक के खात्मे की शुरुआत

सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कतर पर चरमपंथियों को वित्त पोषण और पनाह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुस्लिम ब्रदरहुड एवं इस्लामिक स्टेट से लेकर ईरान समर्थित हुथी विद्रोहियों तक तमाम आतंकी समूहों की मदद कर रहा है.

ये भी पढ़े: अमेरिकी थिंक टैंक ने दी पाकिस्तान को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘पश्चिम एशिया के अपने हाल के दौरे में मैंने कहा था कि कट्टरपंथी विचारधारा का अब और वित्त पोषण नहीं किया जा सकता. नेताओं ने कतर की तरफ इशारा किया, देखिए.’ उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब में वहां के शाह और 50 देशों के नेताओं से मिलने का फायदा हुआ, जिसे देखकर अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा था कि वे वित्त पोषण, चरमपंथ पर कड़ा रुख अपनाएंगे और सारे संकेत कतर की तरफ थे.’

ये भी पढ़े: पाकिस्तान को चीन का बहुत बड़ा झटका, कश्मीर मुद्दे पर SCO नहीं करेगा अपना समर्थन

ट्रंप ने कहा कि शायद यह आतंकवाद के डर के खात्मे की शुरूआत है. ट्रंप पिछले महीने सऊदी अरब गए थे, जहां उन्होंने अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान सहित 50 मुस्लिम देशों के नेताओं को संबोधित किया था.

खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों ने अमेरिका के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर इन देशों में आतंकवादियों एवं चरमपंथी संगठनों के लिए धन जुटाने को गैरकानूनी बना दिया था.

Back to top button