आईएस जल्द हो जाएगी ख़त्म : ट्रंप

वाशिंगटन। वर्तमान में पूरी दुनिया को चुनौती पेश कर रहे इस्लामिक स्टेट (आईएस) को समाप्त करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने योजना तैयार की है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पेंटागन की प्रारंभिक रिपोर्ट ह्वाइट हाउस को सौंप दी है। रक्षा मंत्री शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। यह जानकारी रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी है।
अभी-अभी: पाकिस्तान में गिरा बड़ा बम, लोगों के बीच मचा हडकंप

पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने संवाददाताओं से कहा कि यह विस्तृत योजना का ढांचा सौंपा गया है। यह योजना केवल इराक और सीरिया तक ही सीमित नहीं है। इसमें दुनिया के अन्य हिस्सों पर भी नजर रखी गई है।
डेविस ने बताया कि योजना में आतंकी समूह आईएस को तेजी से कैसे परास्त किया जा सकता है इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैटिस योजना पर चर्चा करेंगे। कैबिनेट स्तर की प्रमुख समिति के सदस्यों के साथ होने वाली चर्चा में वह ग्राफिक्स के जरिये प्रारंभिक योजना रखेंगे।
अमेरिकी रणनीति की समीक्षा ऐसे मोड़ पर रखी गई है जब अमेरिकी नीत गठबंधन इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ अभियान में जुटा हुआ है। अमेरिका पूर्व के ओबामा प्रशासन के कुछ प्रतिबंधों को नरम कर सकता है। इसमें सैनिकों की संख्या सीमित करने जैसी नीतियां शामिल होंगी। ट्रंप प्रशासन कह चुका है कि “कट्टरपंथी आतंकी समूह” को पराजित करना उसकी प्रमुख विदेशी नीति के लक्ष्यों में शामिल है।
विशेषज्ञों ने कहा है कि पेंटागन अतिरिक्त टुकड़ी भेजने का आग्रह कर सकता है। इराक और सीरिया में 6000 से कम अमेरिकी सैनिक अभी तैनात हैं। अतिरिक्त टुकड़ी भेज दिए जाने के बाद अमेरिकी सेना लड़ाई में और सक्रिय होगी।
बगदाद में अमेरिकी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन टोवन्सेंड ने कहा है कि अमेरिकी समर्थन से स्थानीय सेना आईएस के दोनों गढ़ पर अगले छह माह में विजय पा लेगी। इसमें आईएस के कब्जे वाले दो शहर इराक में मोसुल और सीरिया में राक्का शामिल हैं।





