बड़ी खबर: ट्रंप ने दी उत्‍तर कोरिया को धमकी, कहा सुधर जाओ नहीं तो परमाणु बम डाल देंगे

 अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से ट्वीट किए जाने के बाद उत्तर कोरिया उस पर बरस पड़ा। उत्‍तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया को थर्मो-न्यूक्लियर वॉर के मुहाने पर ले जा सकता है। अमेरिका के उकसाने से किसी भी वक्त परमाणु युद्ध छिड़ सकता है।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्योंगयांग के वाइस मिनिस्टर हान सॉन्ग रयोल ने ट्रंप पर तनाव पैदा करने और उत्तर कोरिया की मिलिट्री को उकसाने का आरोप लगाया। रयोल ने कहा, ‘यदि वह ऐसा चाहते हैं तो हम युद्ध के लिए तैयार हैं।’

‘साउथ एशिया सैटेलाइट’ लॉन्च करेगा ISRO, PAK को छोड़ कई देशों को होगा

बड़ी खबर: ट्रंप ने दी उत्‍तर कोरिया को धमकी, कहा सुधर जाओ नहीं तो परमाणु बम डाल देंगे

यही नहीं उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखेगा और जब उनके नेताओं को सही लगेगा,  इनका परीक्षण किया जाएगा।

दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि कोई उत्तर कोरिया को उकसाता है तो उसे कीमत चुकानी होगी। उत्तर कोरिया अपने संस्थापक किम इल संग की जयंती के मौके पर आयोजित नेशनल डे पर न्यूक्लियर हथियारों की लॉन्चिंग कर सकता है।उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय से जुड़े निरस्त्रीकरण एवं शांति संस्थान के प्रवक्ता ने बीते सप्ताह सीरिया में अमेरिका की ओर से किए गए हमले की निंदा की।

 

बयान का हवाला देते हुए उत्तर कोरियाई न्यूज एजेंसी केसीएनए न्यूज ने कहा, ‘अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में दखल दे रहा है। यह ऐसा क्षेत्र है, जहां बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर हथियार हैं।

यदि अमेरिका का दखल बढ़ता है तो आने वाले वक्त में युद्ध के हालात पैदा हो सकते हैं और इससे दुनिया की सुरक्षा और शांति के समक्ष खतरा पैदा होगा।’ वहीं, उत्तर कोरिया के करीबी सहयोगी कहे जाने वाले चीन ने कहा कि यदि कोई उकसाता है तो उसे कीमत चुकानी होगी।

इससे पहले डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैंने चीनी राष्ट्रपति को बता दिया है कि वे अमेरिका के साथ यदि अच्छे कारोबारी समझौते चाहते हैं तो उन्हें उत्तर कोरिया की समस्या से निपटना होगा।

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘उत्तर कोरिया मुश्किल खड़ी करना चाहता है। यदि चीन हमारी मदद करता है तो बेहतर होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम उनके बिना ही समस्या का समाधान करेंगे।’

 
Back to top button