ट्रंप ने किम जोंग का मजाक उड़ाते हुए कहा….

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को ‘रॉकेट मैन’ कहते हुए उनका मखौल उड़ाया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया के लोगों द्वारा ईंधन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को लेकर भी व्यंग्य किया.

ट्रंप ने किम जोंग का मजाक उड़ाते हुए कहा....

ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “मैंने बीती रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की, मैंने उनसे पूछा कि ‘रॉकेट मैन’ कैसा है. उत्तर कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं, बहुत बुरा है.”

 Follow

Donald J. Trump 

✔@realDonaldTrump

I spoke with President Moon of South Korea last night. Asked him how Rocket Man is doing. Long gas lines forming in North Korea. Too bad!

Twitter Ads info and privacy
 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गैस लाइनों का उल्लेख पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के संकेतक के रूप में किया गया है. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया में होने वाले पेट्रोल के आयात में कटौती कर दी थी. इसका देश की अर्थव्यवस्था पर हुए असर की अभी पुष्टि नहीं की गई है.

इसे भी देखें:- आतंकवादी है हर एक रोहिंग्या मुसलमान, देश के लिए सबसे बड़ा खतरा

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाते हुए फिर से चेताया है. ट्रंप प्रशासन ने कहा अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल अभियान को खत्म नहीं किया तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा.

 अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अधिकारियों द्वारा प्योंगयांग को काबू में करने के तरीके खोजने के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. साथ ही गुरुवार को जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से मिलेंगे.
Back to top button