समझौतों की स्याही के सूखने से पहले ही कर देता है उल्लंघन, हम पिछले 25 सालों समझौते ही कर रहे हैं- डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली कई वार्ताओं के बाद भी प्योंगयांग की तरफ से कोई परिणाम न मिलते देख ट्वीट के जरिए कहा कि उत्तर कोरिया के साथ ‘केवल एक ही चीज काम कर सकती है’। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, “अमेरिका के विभिन्न राष्ट्रपति और उनके प्रशासन उत्तर कोरिया के साथ पिछले 25 सालों से संवाद, समझौते कर रहे हैं, जिस पर अत्यधिक धन खर्च हुआ है।”
उन्होंने कहा, “लेकिन इन सबसे कुछ हासिल नहीं हुआ। समझौतों की स्याही के सूखने से पहले ही उनका उल्लंघन कर दिया गया और अमेरिकी मध्यस्थों को बेवकूफ बनाया गया।” ट्रंप ने लिखा, “लेकिन सिर्फ एक चीज काम करेगी!”
ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अपने ट्वीट्स में किस चीज का जिक्र कर रहे थे कि वह काम करेगी।
ये भी पढ़े: सावधान! अगर आपसे हुयी ये गलती, तो बंद हो जाएगी आपकी भी Jio फ्री कॉलिंग
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने मीडिया से पुष्टि की कि सभी विकल्प मेज पर हैं और वह इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हैं।





