टेस्ला, मस्क ने सरकार के साथ विवाद चार करोड़ डॉलर में निपटाया
सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)। टेस्ला और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क(Tesla Elon Musk) ने सरकार की ओर दायर मुकदमे का निपटान करने के लिए कुल चार करोड़ डॉलर का भुगतान करने की सहमति दी है। इसके अलावा, कंपनी ने इस निपटान के लिए कई और रियायतें देने की भी घोषणा की है।
सरकार का आरोप है कि मस्क ने कंपनी के एक प्रस्तावित अधिग्रहण के बारे में गुमराह करने वाले बयानों के जरिये निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। इस निपटान के बाद मस्क इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी के सीईओ बने रहे सकते हैं, लेकिन उन्हें कम से कम तीन साल के लिए कंपनी के चेयरमैन पद को छोड़ना पड़ेगा।
टेस्ला को कंपनी के कामकाज के लिए एक स्वतंत्र चेयरमैन की नियुक्ति करनी होगी। प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने शनिवार को इस निपटान की घोषणा की। इससे दो दिन पहले ही एसईसी ने मस्क को हटाने के लिए मामला दायर किया था। इन मामलों को निपटाने के लिए अरबपति मस्क दो करोड़ डॉलर और टेस्ला कंपनी भी दो करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। जून के अंत तक टेस्ला के पास 2.2 अरब डॉलर नकद थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो
The post टेस्ला, मस्क ने सरकार के साथ विवाद चार करोड़ डॉलर में निपटाया appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.





