टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पहली बार जन्मे शेर के बच्चे

डेस्कः बाघ, शेर, तेंदुआ जैसे जीवों की प्रजातियां धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। इनके बचाव के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए वैज्ञानिकों ने कुछ नये शोध करने लगे हैं। और दुनिया में पहली बार शेर के दो शावकों ने टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक (आईवीएफ) से पैदा किया है। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों पर शोध कर रहे वैज्ञानिक आखिरकार इसमें कामयाब हुए। इस शोध के लिए प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक 18 महीने से शोध कर रहे थे।
प्रिटोरिया मैमल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आंद्रे गांसविंड ने बताया, “इन शावकों ने 25 अगस्त को जन्म लिया है। इनमें एक नर और एक मादा है। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। करीब 18 महीनों के गहन परीक्षण और मेहनत के बाद वैज्ञानिकों ने यह सफलता हासिल की है।
इन शावकों के लिए एक स्वस्थ शेर का स्पर्म लिया था। उसके बाद जब शेरनी का हार्मोन स्तर सामान्य अवस्था में हुआ फिर स्पर्म को कृत्रिम तरीके से उसके गर्भाशय में डाला गया। और इसमें हम कामयाब रहे।”
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने बताया, पिछले 20 सालों में इनकी संख्या में 43 फीसदी की कमी आई है। इस समय यहां लगभग 20,000 शेर ही बचे हैं।

Back to top button