टीम में धमाकेदार एंट्री मारने के लिए तैयारी में जुटे मयंक अग्रवाल, देखें VIDEO

डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम ने लंबे वक्त के बाद घरेलू मैदान पर हो रही टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया राजकोट में 4 अक्टूबर (गुरुवार) से पहला टेस्ट खेलेगी। भारतीय टीम राजकोट पहुंची और नेट्स में पूरी टीम ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान भारत के लिए डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल शानदार टच में बैटिंग करते दिखे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में सबकी नजर युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर रहने वाली है। 15 महीनों से लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बटोर रहे मयंक पहले टेस्ट के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मंगलवार को बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मयंक अग्रवाल नेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो में वो एक के बाद एक अच्छा अटैकिंग शॉट के साथ-साथ और शानदार डिफेंसिव शॉट भी खेलते दिख रहे हैं।

When @mayankcricket had his first stint in the #TeamIndia nets at Rajkot #INDvWIThat sweet sound off the bat pic.twitter.com/WEhO4aG7Rw
— BCCI (@BCCI) October 2, 2018

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब मयंक अग्रवाल ने पहली बार टीम इंडिया के साथ नेट्स में अपने टैलेंट की झलक दी। उनके बैट पर बॉल लगने की आवाज शानदार सुनाई पड़ती है।” आपको बता दें कि लंबे अरसे इंतजार कर रहे मयंक को आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में टेस्ट खेलना मौका मिल गया है। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 105 की शानदार औसत के साथ आठ मैचों में कुल 1160 रन बनाए। इसमें उनके 5 शतक, 2 अर्धशतक और एक 304 रन की पारी शामिल है।

Back to top button