टीम इंडिया को मिला एक और विस्फोटक ऑलराउंडर, सिर्फ 6 मैचों में 422 रन बनाकर झटके 46 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर्स भरे पड़े हैं जिसके कारण टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले युवा क्रिकेटरों की लाइन बहुत लंबी लग चुकी है, हालांकि अब उन क्रिकेटर स्कोर टीम में वापसी करना काफी मुश्किल हो चुका है जो कभी टीम इंडिया का हिस्सा थे, और अपने खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर कर दिए, हालांकि आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे ही ऑलराउंडर के बारे में जो आज से कुछ वर्ष पहले टीम इंडिया में डेब्यू किया, और खराब प्रदर्शन करने की वजह से बहुत जल्द ही टीम से अपनी जगह खो दिया। लेकिन वह एक बार फिर दोबारा टीम इंडिया में वापसी की चाहत रखते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
टीम में वापसी की जीत
हम बात कर रहे हैं घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा हिमाचल मे जन्मे भारत के स्टार ऑलराउंडर ऋषि धवन के बारे में जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन वह बहुत जल्द ही टीम इंडिया से बाहर हो गए, मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक ऋषि धवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 96 रन बनाकर 10 विकेट झटके।
तेज गेंदबाजी तथा शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ऋषि धवन पिछले दिनों अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए इंग्लैंड गए थे जहां पर उन्होंने एक क्लब स्तरीय टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी हैरान कर देने वाला था।
गजब का प्रदर्शन
ऋषि धवन ने इंग्लैंड में लंकाशायर और कुम्ब्रिया लीग का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 6 मैच खेले जिसमें उन्हें 12 पारियों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका मिला, ऋषि धवन ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 422 रन बनाए तथा अपने तेज गेंदबाजी की बदौलत ऋषि धवन ने टूर्नामेंट में कुल 46 विकेट झटके। हालांकि ऋषि धवन का यह रिकॉर्ड किसी भी रिकॉर्ड बुक में नहीं दर्ज किया जाएगा लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड को उठाकर देखें तो ऋषि धवन जैसा प्रदर्शन करने वाला ऐसा कोई ऑलराउंडर आज तक नहीं हुआ। ऋषि धवन को उम्मीद है कि वह जल्द तरोताजा होकर भारतीय क्रिकेट टीम में दोबारा वापसी करेंगे।





