टीम इंडिया को अगर जीतना है विश्व कप तो फिर इस दिग्गज खिलाड़ी को मिलनी चाहिए कप्तानी

विश्व कप 2019 में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। टीम इंडिया के लिए यह विश्व कप बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि अगर देखा जाए तो टीम इंडिया के पास एेसे खिलाड़ी हैं जो कि टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बना सकते हैं। लेकिन अगर टीम इंडिया को चैंपियन बनना है तो फिर टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को करनी चाहिए। इसकी मुख्य वजह यह है कि बड़ टूर्नामेंट में अक्सर कोहली की कप्तानी इतनी कारगर साबित नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा अपनी टीम मुंबई को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं।
विश्व कप में रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए टीम इंडिया की कप्तानी :
टीम इंडिया को अगर विश्व कप का चैंपियन बनना है तो फिर टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए। हांलाकि इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि विराट कोहली का कप्तानी का रिकार्ड खराब रहा है। दरअसल बात यह कि बड़े टूर्नामेंट में टीम को खिताबी जीत दिलाना रोहित शर्मा को बखूबी आता है और वह एेसा कई बार कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली का रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है। इस वजह से अगर विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हैं तो फिर टीम इंडिया के विश्व कप जीतने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं।
बड़े मैचों के कप्तान हैं रोहित शर्मा :
रोहित शर्मा की कप्तानी की खास वजह यह है कि वह बड़े मैचों में भी बिना दबाव के कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बनाया है। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली का रिकॉर्ड तो कप्तानी में शानदार रहा है। लेकिन बड़े टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी अच्छी नहीं रहती है। यानी अगर देखा जाए तो रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। रहित ने अब तक मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है और वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।





