टाॅयलेट करने गई महिला और बच्चा पैदा हो गया…
देशभर में प्रसूताओं की सुरक्षा और सुरक्षित मातृत्व के लिए कई तरह के प्रयास किए जाते हैं और कई योजनाऐं संचालित होती हैं लेकिन केरल के एक अस्पताल में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गर्भवती महिला ने मेडिकल काॅलेज के टाॅयलेट में नवजात को जन्म दिया। दरअसल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस मामले में जांच के आदेश तो दे दिए गए हैं लेकिन अस्पताल में प्रसूताओं की देखरेख में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आई है।

जब महिला के साथ मौजूद परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने महिला और बच्चे को निकालकर स्टाफ को जानकारी दी। ऐसे में महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले को लेकर केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी ने इस मामले में आश्चर्य जताया है। इतना ही नहीं केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने मल्लपुरम के सीएमओ से चर्चा की और अब इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।





