टाइगर खींचकर महिला ट्रेनर को ले गया अपने पिंजरे में, फिर किया ये काम… देखिए विडियो !

कुछ सालों पहले दिल्ली के एक चिड़ियाँ घर में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने लोगों के रातों की नींद छीन ली थी। लोग कई दिनों तक उस घटना की वजह से डर से सहमे हुए थे।

दरअसल एक लड़का गलती से बाघ के पिंजरे में चला जाता है, कुछ देर तो बाघ उसके साथ खेलता रहा फिर उसे उठाकर ले गया। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में घटी है। हालांकि यह घटना भारत की घटना से थोड़ी अलग है। इसमें टाइगर किसी आम इंसान को नहीं बल्कि एक महिला ट्रेनर को ही अपने पिंजरे में खींचकर ले गया।

यह भी पढ़े: सीएम योगी ने अखिलेश के बयानों का दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘अब यहां कोई विपक्ष नहीं रह गया’

दरअसल फ्लोरिडा में एक महिला टाइगर ट्रेनर को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा क्योंकि महिला के ऊपर उसके अपने ही टाइगर ने हमला कर दिया। महिला ट्रेनर को टाइगर पैर पकड़कर खींचने लगा और उसे अपने पिंजरे की तरफ ले जाने लगा। टाइगर को देखने आये बच्चों ने पुरे हादसे को अपनी आँखों से देखा और काफी डर गए। महिला ट्रेनर का नाम विसेंटा पेजेस बताया गया है और जिस टाइगर ने उसपर हमला किया उसकी उम्र 2 साल थी। यह सब देखकर एक दूसरा ट्रेनर महिला की मदद के लिए पहुँच गया और टाइगर को रॉड से बुरी तरह पीटने लगा।

 

Back to top button