…जब बड़खल झील के किनारे गिर गई ड्रीम गर्ल, तो क्‍या किया विनोद खन्‍ना ने पढ़े पूरी खबर

भले ही विनोद खन्‍ना हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके कई वाकये हमें उनकी याद दिलाती रहेगी। उनके कई रोचक किस्‍से हमारे मन को गुदगुदाते रहेंगे। उसमें एक वाकया ‘द बर्निंग ट्रेन’ फ‍िल्‍म की शुटिंग से जुड़ा है। यह बहुत रोचक और मन को रोमांचित कर देने वाला है। आइए जानते हैं क्‍या था पूरा मामला।झील के किनारे गिर गई ड्रीम गर्ल

1980 में बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’ फिल्म में विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी झील के किनारे साइकिल चलाते हुए जो गाना गा रहे हैं, वह फरीदाबाद की प्रसिद्ध बड़खल झील पर फिल्माया गया था। इस गाने के बोल हैं- पहली नजर में हमने तो अपना दिल दे दिया।

बेशक अब बड़खल झील सूखी हुई है और इसे भरने की कवायद चल रही है, मगर जब झील को गुलजार करने का प्रसंग आता है तो ‘द बर्निंग ट्रेन’ की शूटिंग व अन्य अभिनेताओं के साथ विनोद खन्ना के यहां आने का जिक्र अवश्य होता है।

आज रिलीज हो रही है देश की सबसे बड़ी फिल्म

फिल्म के गाने की शूटिंग करते समय धर्मेंद्र और विनोद खन्ना तो एक बार भी नहीं गिरे मगर परवीन बॉबी और हेमामालिनी तीन बार गिरे थे। विनोद खन्ना को यह देखकर कई बार हंसी भी आई।

बृहस्पतिवार सुबह जब यह सूचना आई कि फिल्म अभिनेता एवं सांसद विनोद खन्ना नहीं रहे तो शहर के लेागों ने दिवंगत अभिनेता की संजोयी वे यादें ताजा की, जो किसी न किसी रूप में उनके फरीदाबाद आगमन से जुड़ी थी।

विनोद खन्ना यूं तो फरीदाबाद में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने 1999 में भी आए थे, मगर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने 2012 सूरजकुंड अधिवेशन के दौरान काफी समय बिताया था।

इस दौरान विनोद खन्ना ने सूरजकुंड से दिख रही अरावली पर्वत की हसीन वादियों को देखकर इन्हें पर्यटन का हिस्सा बनाने को भी कहा था।

1980 में जब विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बॉबी के साथ बड़खल झील आए थे तो मैं बड़खल टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में ही तैनात था।

उस दिन शुक्रवार था और बड़खल झील के किनारे फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का गाना फिल्माया जाना था। हमें तो दो दिन पहले ही सूचना मिल गई थी मगर तब शूटिंग देखने हजारों लोग पहुंच जाते थे, इसलिए हमने शूटिंग की बात को गोपनीय रखा था।

फिर भी करीब दस हजार लोग शूटिंग देखने और अपने अभिनेताओं की झलक पाने बड़खल झील पहुंच गए थे। चारों अभिनेता एक छोटी बस में दिल्ली से फरीदाबाद आए थे।

तब बड़खल रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर नहीं था तो पुलिस ने अभिनेताओं की बस फाटक पर रुके बिना निकलवाने के लिए पहले से ही तैयारी की थी। पूरे दिन फिल्म की शूटिंग चली, दोपहर को विनोद खन्ना सहित अन्य अभिनेताओं ने मयूर रेस्टोरेंट में खाना खाया।

सेवानिवृत्त अधिकारी, हरियाणा पर्यटन निगम हरभगवान ने बताया कि विनोद खन्ना ने खाने में फरीदाबाद का स्पेशल खाना मांगा था।

हमने उन्हें भुना हुआ बैंगन का भर्ता और भरवां-टिंडे व टमाटर की सब्जी परोसी तो हंसते हुए बोले-ऐसी सब्जी तो मैं अपने घर पर भी खाता हूं। तब अन्य अभिनेताओं और टीम ने खूब नॉनवेज खाया, मगर विनोद खन्ना ने नहीं खाया। 

 

Back to top button