झालावाड़ जिले में हाथापाई के बाद60 साल के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

राजस्थान के झालावाड़ जिले में हाथापाई के बाद 60 साल के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पिरवा क्षेत्र के धतुरिया कलां गांव में सोमवार की रात हुई।

रात खाना खाने से पहले राम सिंह नायक और उनके 35 वर्षीय बेटे मथुरा लाल नायक के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई, जिसके बाद राम ने कथित तौर पर अपने बेटे को कुल्हाड़ी से सिर पर पीछे से मारा। अंदर खाना बना रही मथुरा लाल नायक की मां दौड़कर बाहर आयी और बेटे को खून से लथपथ पाया।

इस घटना के बाद बाप मौके से भाग गया और अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। व्यक्ति के चार बेटों में मथुरा तीसरा था। आरोपी के खिलाफ हत्या का का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button