झारखण्ड चुनाव: लगातार पलट रहे रुझान ने सबको झकझोर दिया, जानिए किसकी तरफ भारी है पलड़ा

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझान काफी तेजी से बदल रहे हैं। सभी 81 सीटों के रुझान आ गए है। कांग्रेस+ को 36 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। वहीं भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य भी 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है।सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को खुली चुनौती, CAA पर सिर्फ 10 लाइन बोल दें तो देश का…
बाबूलाल मरांडी माले आगे चल रहे हैं
सूत्रों के अनुसार पहले चक्र में धनवार विधानसभा क्षेत्र से झाविमो के बाबूलाल मरांडी माले के राजकुमार यादव से 2808 वोटों से आगे हैं।
ताजा रुझान
81 सीटों के रुझानों में अब तक भाजपा 29 पर, कांग्रेस + 41 पर, जेवीएम 4, आजसू 3 पर, अन्य 4 पर आगे चल रही है।





