जोधपुर देश की पहली यूनिवर्सिटी, जो अपनी बिजली खुद बनाएगी और बेचेगी भी

जोधपुर. यह है जोधपुर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू)। देश में पहली, जो अपनी बिजली खुद बनाएगी और बेचेगी भी। यहां 250 किलोवॉट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट अगले महीने शुरू हो रहा है। इससे हर माह यूनिवर्सिटी की जरूरत की 45 हजार यूनिट बिजली तैयार हो सकेगी।

एनएलयू की वीसी पूनम सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक 750 किलोवॉट क्षमता का एक और सोलर प्लांट शुरू हो जाएगा। इस तरह हर महीने 1.35 लाख यूनिट बिजली बनेगी, जो 5 लाख रु. में कंपनियों को बेची जाएगी।
ये भी पढ़े; देश-विदेश में शेफ हैं इस गांव के 5वीं-10वीं पढ़े लोग, पाते हैं लाखों का पैकेज
कुलसचिव सोहनलाल शर्मा के अनुसार प्राप्त राशि से स्टूडेंट्स को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश भेजा जाएगा।





