जॉब पोर्टल पर महिला ने डाला अपना रिज्यूम, फिर हुआ कुछ ऐसा खबर पढ़कर चौक जाएगे आप…

देश में जहां एक ओर अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कई नए तरह के अपराध सामने आ रहे हैं। जानकारीे के अनुसार बता दें कि एक महिला ने एक जॉब पोर्टल पर अपना रिज्यूम अपलोड किया और अपना नंबर डाला तो उसे जल्द ही एक शख्स का कॉल आया जो कि खुद को इंफोसिस का रिक्रूटर बता रहा था। वहीं बता दें कि 27 साल की इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए वह कॉल एक परेशानी का सबब बन गया। 

यहां बता दें कि पांच महीने तनाव में रहने के बाद महिला ने जेपी नगर पुलिस से संपर्क किया जिसने जल्द ही इस मामले से पर्दा उठा दिया। बता दें कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एक शख्स ने खुद का नाम किशोर बताते हुए खुद को मेंगलुरु में इंफोसिस के लिए काम करने वाले ह्यूमन रिसोर्स प्रोफेशनल के रूप में पेश किया। वहीं लड़की ने बताया कि उस शख्स ने कहा कि उसने उसका रिज्यूम क्विकर पर देखा। फर्राटेदार इंग्लिश बोलते और रिक्रूटमेंट प्रोसेस के बारे में बात करते हुए किशोर ने उसे 1800 रुपए प्रोसेसिंग फीस भरने का कहा। लेकिन कुछ ही दिनों में किशोर ने उसे देर रात कॉल करना शुरू किया और अश्लील बातें करने लगा। वह उससे मिलने और करीब आने की बातें करने लगा। वहीं उसने कहा कि वह उसकी जरूरतों को पूरा करेगी तो यह जॉब पक्की। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह दूसरे नंबरों से कॉल करने लगा। वह इस हद तक पहुंच गया कि महिला को उसके फोन का जवाब देना भी खतरनाक हो गया। अगर किशोर की बात महिला से नहीं हो पाती तो वह उसे भद्दे और गंदे मैसेज भेजता।

कभी नहीं देखे होगे लड़को से भी बड़ी पागल लड़कियों की ऐसी हरकत, देखते ही घूम जाएगा आपका दिमाग..

गौरतलब है कि महिला साउथ बेंगलुरु में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी और उसकी जल्द ही शादी भी होने वाली थी। वहीं बता दें कि महिला बेहद तनाव में आ गई और उसे अपनी शादी के भविष्य को लेकर डर लगने लगा। उसके रिश्तेदार के अनुसार बता दें कि उसने किशोर को कॉल न करने को कहा क्योंकि उसकी शादी होने वाली थी लेकिन वह माना नहीं। इसकी बजाए वह ज्यादा और सुबह होने से पहले ही कॉल शुरू कर देता। कई बार चेतावनी दी और महसूस हुआ कि इससे कुछ होने वाला नहीं है, तब शिकायत दर्ज करने का फैसला किया।

Back to top button