जेल भेजे जाने का आदेश सुनते ही गश खाकर गिरे अफसर, कंधे पर लादकर ले जाया गया

सतना/भोपाल.सतना नगर निगम के निलंबित आयुक्त सुरेंद्र कुमार कथूरिया को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश डीएन शुक्ला ने उन्हें 13 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने का आदेश सुनाया। जेल भेजे जाने का आदेश सुनते ही कथूरिया गश खाकर गिर पड़े। उन्हें कुछ देर तक अदालत में ही बेंच पर लिटाए रखा गया। इसके बाद गाड़ी तक लाया गया। बाद में गाड़ी से कंधे पर लादकर जेल में दाखिल किया गया। कथूरिया ने डॉ. अग्रवाल से उनके सतना सिटी हॉस्पिटल का अवैध हिस्सा न तोड़ने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

जज ने कहा- अपराध गंभीर, रिश्वत की रकम भी बड़ी
सरकारी वकील हनुमान शुक्ला और अनुपम पाठक ने कथूरिया के जमानत आवेदन पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि आरोपी प्रभावशाली है। वह साक्ष्य प्रभावित कर सकता है। इसलिए जमानत नहीं देनी चाहिए। विशेष न्यायाधीश देव नारायण शुक्ला ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत आवेदन खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि यह अपराध गंभीर है और रिश्वत में ली गई रकम भी बड़ी है।
ये भी पढ़े: आधी रात से होगा जीएसटी शुरू, दिन में कारोबारियों का देश बंद
12 लाख नकद, 10 लाख का सोना लेते पकड़े गए थे
कथूरिया को लोकायुक्त ने सोमवार दोपहर रिश्वत लेते घर से गिरफ्तार किया गया था। वे एक नर्सिंग होम संचालक से 12 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के सोने के बिस्किट लेते पकड़े गए थे।
कथूरिया को लोकायुक्त ने सोमवार दोपहर रिश्वत लेते घर से गिरफ्तार किया गया था। वे एक नर्सिंग होम संचालक से 12 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के सोने के बिस्किट लेते पकड़े गए थे।





