जेल पहुंचकर डीएम ने सुनाया गाना, रो पड़े महिला कैदी

हरिद्वार की रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार उस वक्त और खास हो गया, जब डीएम ने गाना सुनाया और गीत सुनकर महिला कैदियों की आंखे झलक पड़ी।

जिलाधिकारी दीपक रावत सोमवार सुबह ही जिला कारागार पहुंच गए। जहां जिला कारागार प्रशासन की ओर से बंदी महिला और पुरुष बंदियों को रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अनुमति दी गई थी।
ये भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खराब रिश्तों के लिए भारत को ठहराया दोषी
जेल में पहुंचे जिलाधिकारी को 35 ऐसी महिला बंदियों ने राखी बांधी, जिनके भाई किन्हीं कारणों से उनके पास राखी बंधवाने नहीं पहुंच सके थे। जिलाधिकारी ने सबको त्योहार की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।
काफी देर तक उनके साथ रहने के बाद जिलाधिकारी लौट आए। उधर काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने जेल पहुंचकर वहां बंद अपने भाइयों को राखी बांधी तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल अधीक्षक बीपी पांडे तथा जेलर एसएम सिंह समेत कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
जेल से आने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत अपनी पत्नी विजेता रावत के साथ कनखल स्थित संस्था में पहुंचे और वहां रह रहीं अनाथ बच्चियों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। बच्चियों ने राखी बांधी तो डीएम ने भी उन्हें मिठाइयां और उपहार भेंट किए।
बच्चियों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि उनके लिए संस्था के परिसर में बनाए गए मैदान को समतल कराया जाए, जिस पिर जिलाधिकारी ने उन्हें शीघ्र ही यह व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।





