जेम्स एलिसन और तासुकू हॉन्जो को मिला मेडिसिन का नोबेल, कैंसर थेरेपी की खोज की

फीजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए साल 2018 का नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी एलिसन और तासुकू होन्जो को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कैंसर थैरेपी के लिए दिया गया है। कैंसर की दुर्लभ बीमारी की इलाज के लिए दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी थैरपी विकसित की है, जिससे शरीर की कोशिकाओं में इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए मजबूत बनाया जा सकेगा।

बताते चलें कि साल 2017 का मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को दिया गया था। उन्हें मानव शरीर की आंतरिक बॉयलोजिकल क्लॉक विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए चुना गया था।

इस बार स्वीडिश एकेडमी ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। स्वीडिश एकेडमी ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार इस साल टाल दिया है क्योंकि वह इस संस्थान में सुधार करना चाहता है।

स्वीडिश एकेडमी की स्थापना 1786 में किंग गुस्तव तृतीय ने की थी। साहित्य का पुरस्कार सबसे पहले 1901 में दिया गया था और उसके बाद से स्वीडिश एकेडमी ने ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं का चयन किया है।

Back to top button