जेट एयरवेज का बड़ा ऑफर, अब हवाई सफर का किराया किस्तों में…

नोटबंदी के बाद जहां एक ओर तमाम सेक्टर्स और कंपनियां नकदी की किल्लत से जूझ रही हैं, वहीं निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने हवाई सफर करने वालों को एक शानदार पेशकश की है। कंपनी की इस खास पेशकश के तहत अब आप किश्तों पर हवाई यात्रा का टिकट बुक करा सकते हैं। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने बीते माह सस्ती विमानन सेवा भी पेश की थी।jet-airways_645_1311257502कंपनी ने खास पेशकश के लिए बैंकों से किया समझौता-

कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि इसके लिए उसने एक्सिस बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य बैंकों से समझौता किया है। कंपनी के चीफ कमर्शल ऑफिसर जयराज शनमुगम ने कहा, ‘भारत इन दिनों डिजिटल और फाइनेंशियल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता अब बुकिंग के लिए क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का विकल्प चुन रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक इस योजना को पूरे उत्साह से लेंगे।’

कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुक कीजिए टिकट

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग के लिए यह ऑफर पेश किए जा रहे हैं।

3 से 12 महीने तक की किश्त पर बुक कराइए टिकट

एक्सिस बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई, इंडसइंड, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले कस्टमर टिकट बुकिंग में ईएमआई के विकल्प को चुन सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इन बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर टिकट बुकिंग के दौरान 3, 6, 9 और 12 महीने की किस्त का विकल्प चुन सकते हैं।

 

Back to top button