जुलाई में भी स्पीड के मामले में Jio नंबर 1, एयरटेल पहुंचा नंबर 4 पर

देश में 4G दूरसंचार सेवाएं देने वाली प्रमुख चार कंपनियों में नई कंपनी रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड जुलाई में 18.65 MBPS के साथ सबसे ज्यादा दर्ज की गई है. वहीं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल इस मामले में चौथे स्थान पर रही है.

जुलाई में भी स्पीड के मामले में Jio नंबर 1, एयरटेल पहुंचा नंबर 4 पर

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ट्राई के माईस्पीड पोर्टल के अनुसार जुलाई में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 18.65 MBPS दर्ज की गई है. जबकि एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड इस ड्यूरेशन में सबसे कम 8.91 MBPS दर्ज की गई. इस मामले में 11.07 MBPS स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे और 9.46 MBPS स्पीड के साथ आइडिया तीसरे स्थान पर रही है.

ये भी पढ़े: फोन कंपनियों की लड़ाई में ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, अब मिला 74 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा

ट्राई के इस पोर्टल पर क्लाउड सोर्सिंग आदि के जरिए ग्राहकों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर औसत डाउनलोड स्पीड की गति दिखाई जाती है. इससे पहले जून में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 18.80 MBPS और मई में 19.12 MBPS दर्ज की गई थी.

जून में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 8.22 MBPS और मई में 10.15 MBPS थी. इसी तरह वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड जून में 12.29 MBPS और मई में 13.38 MBPS दर्ज की गई थी. आइडिया की जून में औसत डाउनलोड स्पीड 11.68 MBPS और मई में 13.70 MBPS थी. जियो अपने लॉन्च के समय से ही इस मामले में शीर्ष पर बनी हुई है.

Back to top button