जुकरबर्ग ने किया फेसबुक के बारे में सबसे बड़ा खुलासा

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक न तो एक पारंपरिक मीडिया कंपनी है, न ही यह पारंपरिक प्रौद्योगिकी कंपनी। उन्होंने कहा कि यह एक नए तरह का मंच है।

एयरटेल के इस ऑफर से मचा हड़कंप, देगा फ्री इंटरनेट…

जुकरबर्ग ने बुधवार को फेसबुक लाइव पर अपने 8.2 करोड़ फॉलोवरों को मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबेग के साथ चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। यहां उन्होंने फेसबुक की प्रकृति के बारे में व्याख्या की और ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दिया।

जुकरबर्ग ने फेसबुक लाइव पर कहा, “हमने प्रौद्योगिकी बनाई और हम इस जिम्मेदारी का एहसास करते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए। हम अपने मंच पर लोगों द्वारा पढ़ी जाने वाली खबरों को नहीं लिखते। लेकिन उसी वक्त हम जानते हैं कि हम सिर्फ खबर बांटने से कहीं बहुत ज्यादा कार्य करते हैं। हम सार्वजनिक बहस का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।”

डिजिटल ट्रेंड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस साल की शुरुआत में इटली में एक समारोह में जुकरबर्ग ने कहा था कि फेसबुक एक प्रौद्योगिकी कंपनी है, सिर्फ एक मीडिया कंपनी नहीं है।

आलोचकों ने सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक को अमेरिकी चुनावों में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 
Back to top button