जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपितो के पास से 1230 रुपए व ताश बरामद हुए है।

इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि एल्डिको चौकी प्रभारी गीता सिंह , एसआई विनीत यादव टीम के साथ गश्त पर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इलाके के समृद्धि पार्क मे जुआ खेला जा रहा है । इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
पकड़े गए आरोपियो ने अपना नाम सदन सिंह भदौरिया(35)  निवासी गाव खरसुलिया सराय  अगहत थाना नया गाव जिला एटा व हाल पता ईडब्लूएस -4 एल्डिको, ओमप्रकाश (28)गाव लाखीपुर थाना कमासिन जिला बांदा व हाल पता ईडब्लूएस -4 एल्डिको,  सुमित यादव(20) निवासी शीतल खेड़ा थाना पीजीआई बताया ।

Back to top button