जीव-जन्तुओं की सेवा ही ईश्वर की पूजा- संदीप

सुलतानपुर, 25 नवम्बर(UjjawalPrabhat.Com)। गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान ऊमरभार जियापुर द्वारा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग़रीबों को कम्बल वितरित कर उनकी सहायता की गयी। वक़्ताओं द्वारा व्यसनां के परिणाम तथा समाज पर उनसे पड़ने वाले प्रभाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप सिंह पटेल प्रबन्ध निदेशक एवियांश ग्रुप व संस्थापक जय हिन्द फ़ाउन्डेशन रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा प्रसाद यादव ग्रामीण बैंक रहे। इस दौरान संदीप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि संसार का सबसे बड़ा धर्म मानव धर्म है तथा दुख व दर्द से पीड़ित जीव-जन्तुओं की सेवा करना ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। ज्ञान यज्ञ समारोह की अध्यक्षता राम किशोर पांडेय प्रबन्धक स्पेक्ट्रम एकेडमी ने किया। इस मौके पर प्रभाकर सक्सेना, अमित सोनकर, अवधेश वर्मा, अजीत सिंह, शत्रुघ्न वर्मा समेत आदि रहे। कार्यक्रम के आयोजक जगन्नाथ यादव रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button