जीत के बाद कोहली बोले- ओपनर पृथ्वी ने मौके पर अच्छी तरह से भुना लिया है

नई दिल्ली ।। वेस्टइंडीज से रिकॉर्ड पारी और 272 रनों से मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहद खुश दिखे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि पृथ्वी शॉ और रविंद्र जडेजा को ऐसे खेलता देखना सुखद अहसास था। खास तौर पर डैब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ ने शानदार खेल दिखाया। उसने टीम में मिले मौके को अच्छे तरीके से भुनाया। वहीं, जडेजा जोकि पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए यादगार प्रदर्शन कर रहे हैं, ने इस टैस्ट मैचों में भी कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया। वह अब भी बल्ले और गेंद से मैच की दिशा मोडऩे में सक्षम है।

कोहली बोले- हमारे तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने पहली पारी में जिस तरह गेंदबाजी की वह वाकई कमाल में था। हमारा स्पिन सेक्शन भी मजबूत दिखा। पहली पारी में जहां अश्विन ने कमाल दिखाया तो दूसरी पारी में जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने। यादव भी दिन ब दि निखरते जा रहे हैं। कोहली ने इसके साथ ही मैदान में पड़ती गर्मी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पानी के बगैर 40-45 मिनट खेलना भी कई बार भारी पड़ जाता है। लेकिन हमारे प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।
पढ़िए- अगर पूरा 50 ओवर टिक गए ये 3 बल्लेबाज तो ठोक सकते हैं तिहरा शतक, नंबर 1 हैं सबकी जान
वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन के बारे में कोहली ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वैस्टइंडीज टीम को मैच दौरान की गई अपनी गलतियों को ढूंढना चाहिए। ऐसा नहीं है कि वैस्टइंडीज के पास अच्छे प्लेयरों की कमी है। लेकिन उन्हें प्रदर्शन में निरंतरता को बरकरार रखना होगा।
फोटो- फाइल

Back to top button