कड़ी सुरक्षा के बीच आज J&K में होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक

बहुचर्चित जीएसटी काउंसिल की बैठक गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में होगी. यह पहली बार होगा कि जम्मू-कश्मीर में जीएसटी के मुद्दे पर बैठक हो रही है. बैठक में जीएसटी में लागू की जाने वाली दरों पर फैसला किया जाएगा. घाटी में हाल के प्रदर्शनों को देखते हुए इस बैठक के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, उसके मंत्रालय के अधिकारी तथा 29 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब दराबू ने सभी तैयारियों का जायजा लिया.

क्यों खास है यह बैठक?
इस बैठक में जीएसटी आने के बाद लगने वालों करों पर निर्णय लिया जाएगा. यह बैठक दो दिन तक चलेगी. बैठक के बाद कुछ बड़े ऐलान किये जा सकते हैं.
– इस बैठक में कई वस्तुओं और सामान की दरें तय हो सकती हैं.
– इस बैठक के बाद जीएसटी की फाइनल स्लैब का भी ऐलान हो सकती है.
– अभी तक चार दरें तय की गई हैं.. 5%, 12%, 18%, 28%
– लग्जरी आइटमों के लिए 40%- 65% की दरें तय की जा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देशद्रोही कहे जाने वाले JNU में अब जो कर दिया उसको जानकर झूम उठा सारा देश!
आपको बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया. वहां पर दोनों ने सुरक्षा का जायजा लिया. बता दें कि कश्मीर घाटी में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं. पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं. साथ ही एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे जा रहे हैं. हाल में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो चुके हैं. जिनमें से दो जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की गई.





