जियो पॉलिटिल टेंशन से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाया 300 अंक का…

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 306 अंक की कमजोरी के साथ 31224 के स्तर पर और निफ्टी 90 अंक की कमजोरी के साथ 9730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 9800 से स्तर से नीचे फिसला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 2.13 फीसद और स्मॉलकैप में 3.11 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजार में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते तमाम एशियाई बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 19729 के स्तर पर, चीन का शांघाई 1.60 फीसद की कमजोरी के साथ 3206 के स्तर पर, हैंगसैंग 1.67 फीसद की कमजोरी के साथ 26986 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.72 फीसद की कमजोरी के साथ 2318 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते भूराजनैतिक तनाव (जियो पॉलिटिकल टेंशन) के कारण डाओ जौंस 200 अंक तक लुढ़कर 21844 के स्तर पर आ गया। डाओ जोंस में मई के बाद इतनी गिरावट देखने को मिली है। एसएंडपी500 1.45 फीसद गिरकर 2438 के स्तर पर और नैस्डैक 2.13 फीसद की कमजोरी के साथ 6216 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
यह भी पढ़ें: ख़त्म होगा अनुच्छेद 35ए! आज पीएम मोदी लेंगें ऐतिहासिक फैसला…!
रियल्टी सेक्टर में बिकवाली
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें आईटी को छोड़ सभी सूचकाकं सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी सेक्टर में देखने को मिल रही है। बैंक (1.04 फीसद), ऑटो (2.06 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (1.07 फीसद), एफएमसीजी (0.57 फीसद), मेटल (1.76 फीसद) और फार्मा (2.00 फीसद) में गिरावट देखने को मिल रही है।
टाटा मोटर्स टॉप लूजर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 4 हरे निशान में और 47 लाल निशान में कारोबार कर रहे है। सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट बैंक ऑफ बड़ौदा, टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, आईशर मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर्स में है।





