जियो का एयरटेल पर बुरा असर, 72 फीसद घटकर एयरटेल की आय हुई 373.4 करोड़ रुपए

भारती एयरटेल की आय में भारी गिरावट आई है। मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान दिग्गज टेलीकॉम कंपनी की आय 72 फीसद घटकर 373.4 करोड़ रुपए रह गई। रिलायंस जियो के आक्रामक ऑफरों ने कंपनी की आमदनी पर प्रतिकूल असर डाला।जियो का एयरटेल पर बुरा असर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में एयरटेल की आय 1319 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी का रेवेन्यू 24959.6 करोड़ से घटकर 21934.6 करोड़ रुपए रह गया। यह 12 फीसद की गिरावट को दर्शाता है। पूरे वित्त वर्ष के लिए आय 37.5 फीसद कम होकर 3799.7 करोड़ रुपए हो गई जबकि रेवेन्यू 1.1 फीसद घटकर 95468.4 करोड़ रुपए रह गया।

इंडिगो का मुनाफा 25 फीसद घटा:

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के मुनाफे में गिरावट आई है। मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का लाभ 25 फीसद घटकर 440.31 करोड़ रुपए रह गया। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने प्रॉफिट को प्रभावित किया। वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में उसे 583.78 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

सिंडिकेट बैंक को 104 करोड़ का लाभ:

सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक को मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान 104 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

 

Back to top button