जिनके हाथ में होता है यह एक निशान, उन्हें कभी नहीं होती सुख की कमी

हस्‍तरेखा में सूर्य रेखा बेहद खास मानी गई है। जिस व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा दोष रहित होती है  वह जीवन में बहुत मान-सम्‍मान एवं पैसा कमाता है। ज्‍योतिषविद सुखविंदर सिंह के अनुसार अच्‍छी सूर्य रेखा व्‍यक्‍ति के जीवन में उन्‍नति और समृद्धि का कारक है। सूर्य रेखा की स्‍थिति जीवन में कई प्रभाव डालती है।

इंसान की ये गलतियां भी होती है जीवन भर बेऔलाद रहने का कारण

  • सूर्य रेखा लंबी और साफ हो, लेकिन इस पर अंडाकार चिन्ह हो तो यह अशुभ मानी जाती है।
  • इस रेखा को यदि कोई अन्य रेखा काटे तो सम्मान और पैसों में कमी आती है।
  • अगर सूर्य रेखा भाग्य रेखा से अनामिका की ओर बढ़े तो व्‍यक्‍ति को यश मिलता है।
  • जिस व्यक्ति के हाथ में ये रेखा न हो उसे समाज में बेहद मुश्‍किलों से मान-सम्‍मान प्राप्त होता है। जीवन में आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।
  • सूर्य रेखा का ज्यादा लंबा होना आपके सुखी जीवन की ओर इशारा करता है।
  • इस रेखा पर स्वास्तिक का निशान होना बहुत शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुखों की कमी नहीं होती।
  • अगर सूर्य रेखा किसी तरंग के आकार जैसी हो तो यह शुभ नहीं होती। इससे व्यक्ति का मन भटकता है और ऐसा व्यक्ति कभी एक चीज पर स्‍थित नहीं रह पाता।
  • सूर्य रेखा पर गुणा जैसा निशान हो तो यह जातक को दुख देती है। यह मनोबल कमजोर होने का भी प्रतीक माना गया है।
  • यदि हाथ में दो समांतर सूर्य रेखाएं हों तो ये ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माना गया है। इससे जातक धन, मान-सम्‍मान और प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
  • यदि सूर्य पर्वत से इस रेखा की एक शाखा मध्यमा की ओर तथा एक शाखा सबसे छोटी उंगली की ओर जाए तो ऐसे जातक दिमाग वाला होता है। ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता होते हैं।
Back to top button