UP Board Result 2019: जारी हुआ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, upmsp.edu.in पर करें चेक

UP Board Result 2019, यूपी बोर्ड (UP Board) की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार 10वीं कक्षा में 80.07 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं 12वीं में 70.06 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. 10वीं कक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है. उन्हें 600 में से 583 अंक मिले हैं. गौतम को 97.17 फीसदी अंक मिले हैं. इसके साथ ही बागपत की तनु तोमर ने 12वीं में टॉप किया है. 
दसवीं में टॉपर
1- गौतम रघुवंशी 97.17% (कानपुर)
2- शिवम 97% (बाराबंकी)
3- हिमांगी 96.83% (बाराबंकी)
इंटरमीडियट में टॉपर
1- तनु तोमर 97.80% (बागपत)
2- भाग्यश्री उपाध्याय 95.20% (गोंडा)
3- आकांक्षा शुक्ला 94.80% (कोरान्व प्रयागराज)
सीआईएसवी यूथ मीटिंग में प्रतिभाग कर नार्वे से लौटे सीएमएस छात्र दल का भव्य स्वागत
परिणाम आने के साथ ही 58 लाख छात्रों कर इंतजार खत्म हो गया. हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं अव्वल रहीं और अपना परचम लहराया. यूपी बोर्ड की तरफ से दोहपर परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जारी किया गया. छात्र कुछ अन्य वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं. एसएमएस के मध्यम से भी परीक्षा परिणाम की जानकारी मिल जाएगी.





