जापान में भीषण गर्मी का कहर, 23 की मौत 12 हजार से अधिक लोग हॉस्पिटल में भर्ती

जापान में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी है. देश की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बुधवार को कहा कि पांच अगस्त से लेकर अभी तक जापान में गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,751 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के विस्तृत प्रकोपों के बीच, जिसने जापान के व्यापक इलाकों को झुलसा दिया है, ने दिखाया है कि गर्मी के कारण लोगों की संख्या बढ़ गई है जो गर्मी के कारण अस्पताल में 10,000 से अधिक हो गई है. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश के अधिकांश इलाके गर्मी से झुलझ रहे हैं.

लोग भीषण गर्मी के चलते विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल पहुंचे लोगों में से 400 को गंभीर लक्षणों के कारण उपचार के लिए कम से कम तीन सप्ताह तक भर्ती रहना पड़ा.

इसके अलावा करीब 4,500 मरीजों को कम समय के लिए अस्पताल में उपचार लेना पड़ा. टोक्यो में गर्मी से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक 1,465 है. इसके बाद पड़ोस के ही साइतमा क्षेत्र में भी 977 मरीज प्रभावित हैं. इसके अलावा ओसाका शहर में भीषण गर्मी के कारण 897 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे कुल लोगों में से लगभग 55 फीसदी की उम्र 65 या इससे अधिक है.

Back to top button