जान ले घर में धूप जलाने के ये चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएगे हैरान…

अक्सर आपने देखा होगा कि घरों में धूप लगाई जाती हैं जिसका आध्यात्मिक महत्व भी बहुत होता हैं। धूप कई तरह की होती हैं जिनमें से एक होती हैं गुग्गुल। इसके लिए सर्वप्रथम एक कंडा जलाएं। फिर कुछ देर बार जब उसके अंगारे ही रह जाएं तब उस पर गुग्गुल डाल दें। इससे संपूर्ण घर में एक सुगंधित धुआं फैल जाएगा। इससे आपकी कई परेशानियां दूर होती हैं। आज हम आपको गुग्गुल धूप के चमत्कारिक फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

1. यदि आपको किसी भी प्रकार का तनाव है या चिंता है तो गुग्गुल की धूप से राहत मिलेगी। इससे रात में अच्छी नींद भी आती है।

2. कहते हैं कि इस धूप से पारलौकिक या दिव्य शक्तियां आकर्षित होती है और व्यक्ति को उनसे मदद मिलती है। गुरुवार को किसी मंदिर या समाधी पर इसकी धूप लगाएं। यह धूप देवताओं के निमित्त ही देना चाहिए।

3. गुग्गल की सुगंध से जहां आपके मस्तिष्क का दर्द और उससे संबंधित रोगों का नाश हो जाता है। इसे दिल के दर्द में भी लाभदायक माना गया है।

4. घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें एवं तत्पश्चात शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर में किसी ने कुछ कर रखा होगा तो वह दूर हो जाएगा।

5. हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गुल या गुग्गल की धूनी देने से गृह कलह शांत होता है।

Back to top button