जानें सनस्क्रीन लगाने का सही तरीके, नहीं होगी टैनिंग की परेशानी

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा असर त्वचा पर दिखाई पड़ता है. धूप में निकले से कई बार आपकी स्किन जल जाती है और आप भद्दे नज़र आने लगती हैं. लेकिन इससे बचने के लिए भी आप संसक्रीन का इस्तेमाल करते हैं. शरीर का हर खुला हुआ पार्ट टैनिंग का शिकार हो जाता है.

लेकिन, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो सिर्फ गर्मी के दिनों में ही सनस्क्रीन अप्लाई करती हैं. इसे सही ढंग से नहीं लगाने पर उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता इसलिए सूरज से अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन लगाने के इन टिप्स पर जरूर गौर करें.आज हम आपो बताने जा रहे हैं कि किस तरह से अप्लाई करें.

* जब भी घर से बाहर निकलने के लिए त्वचा पर सनस्क्रीन लगा रही हों, तो सीधे सनस्क्रीन न लगाएं. पहले मॉइस्चराइजर लगाएं फिर सन प्रोटेक्टेंट लगाएं.

* घर से बाहर निकलने के 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं. ऐसा इसलिए, क्योंकि सनस्क्रीन में मौजूद तत्वों को सक्रिय होने में कम से कम 20 मिनट लगते हैं.

* जब आप धूप से घर लौटती हैं, तो आते ही चेहरा न धोएं, क्योंकि इससे आपकी रक्तवाहिनियों को तापमान के अनुकूल होने का वक्त नहीं मिल पाता. इससे रक्तवाहिनियां फैल जाती हैं.

* थोड़ी देर के लिए त्वचा को कमरे के सामान्य तापमान तक आने दें. उसके बाद पानी से चेहरा साफ करें. चेहरा धोने के बाद टोनर जरूर लगाएं.

* गर्मी के दिनों में 12 से 4 के बीच घर से निकलने से बचें. इस दौरान धूप बहुत तेज होती है, जिससे त्वचा पर पिग्मेंटेशन और सनबर्न जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है.

* टैन होने के बाद त्वचा को एक्सफोलिएट न करें. कहीं बाहर घूमने गई हों और वहां से लौटने के बाद 8 से 10 दिन के बाद ही त्वचा पर कोई ट्रीटमेंट लें. चेहरे पर मास्क लगाएं. त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले मास्क अप्लाई करें.

Back to top button