जानें क्यों श्रद्धा पर गुस्सा हुए हैं पिता शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर के रोमांस की खबरें काफी समय से आ रही हैं। फिल्म ‘रॉकऑन-2’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और डेट करने लगे।
 
स्पॉटबॉय की ख़बर के मुताबिक, फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर कुछ समय से लिव-इन में रह रहे हैं। लेकिन पिछले सनडे को कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फरहान के पड़ोसी चौंक गए। जो हुआ उसके बारे में श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
 
हुआ ये कि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर जो फिल्मों में अक्सर विलन का रोल निभाते थे, अपनी बेटी की रियल लव लाइफ में भी विलन बन गए। सन्डे को शक्ति कपूर और (मौसी) पद्मिनी कोल्हापुरे सीधे फरहान अखतर के घर पहुंच गए। श्रद्धा कपूर ने जब दरवाजा खोला तो अपने पिता को गुस्से में सामने खड़ा देख हैरान रह गईं। शक्ति कपूर चाहते थे की वो फरहान के साथ लिव इन में ना रहें और सीधे अपने घर चलें। श्रद्धा को वापस घर ले जाना शक्ति कपूर के लिए आसान नहीं था।
 
दोनों के बीच झगड़े हुए या नहीं ये बात साफ नहीं है लेकिन शक्ति जबरदस्ती श्रद्धा को वापस अपने घर लेकर आ गए। आपको बता दें कि फरहान अख्तर पहले से शादी शुदा हैं और दो बच्चे के पिता भी हैं लेकिन श्रद्धा कपूर से नजदीकियां बढ़ने के बाद से उनके और उनकी पत्नी के बीच दूरियां आ गईं और जल्द ही दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आ गई।
 
कुछ समय पहले फरहान और श्रद्धा को रॉकऑन-2 के को-स्टार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जैसिया के साथ डिनर डेट पर देखा गया था। खैर, फरहान जल्द ही अरुण गॉली के डायरेक्शन में बन रही दाऊद इ्ब्राहिम की बायोपिक में नजर आएंगे जबकि श्रद्धा आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘ऑके जानू’ में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button