जानें क्यों रखा जाता है कालाष्टमी व्रत और इसका महत्व
कालाष्टमी को काल भैरव भगवान की पूजा की जाती है। काल भैरव को भगवान शिव का रूप माना जाता है, कालाष्टमी इस बार आज यानी 27 जनवरी को है। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। भैरव जी की पूजा व भक्ति से भूत, पिशाच और काल भी दूर रहते हैं। कालाष्टमी के दिन कुछ काम हैं जो नहीं करने चाहिए आइए जानते हैं क्या है वे काम:
काल भैरव जयंती यानी कालाष्टमी के दिन झूठ बोलने से बचें, झूठ बोलने से नुकसान आपको होगा।
कालभैरव की पूजा कभी भी किसी के नाश के लिए न करें।
आमतौर पर बटुक भैरव की ही पूजा करनी चाहिए क्योंकि यह सौम्य पूजा है।
नमन न खाएं। नमक की कमी महसूस होने पर सेंधा नमक खा सकते हैं।
माता-पिता और गुरु का अपमान न करें।
बिना भगवान शिव और माता पार्वती के काल भैरव पूजा नहीं करना चाहिए।





