जानें क्यों मच्छर पीते हैं इंसानों का खून, इसके पीछे हैं ये हैरान कर देने वाली वजह…

शायद आप भी नहीं जानते होंगे कि आखिर मच्छर आपका खून क्यों चूसते हैं? उन्हें खून पीने की आदत कैसे पड़ी? इसका जवाब वैज्ञानिकों ने खोज लिया है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की जो वजह पता की है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि दुनिया की शुरुआत में मच्छरों को खून पीने की आदत नहीं थी।

मच्छर क्यों पीते हैं इंसान का खून:

न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छरों का अध्ययन किया। ये वही मच्छर हैं जिनकी वजह से जीका वायरस फैलता है। इनकी वजह से ही डेंगू और पीला बुखार होता है। न्यू साइंटिस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका के मच्छरों में एडीस एजिप्टी मच्छर की कई प्रजातियां है। सारी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते है। ये कई अन्य चीजों को खा-पीकर अपना गुजारा करते हैं।

इसके लिए अफ्रीका के सब-सहारन रीजन के 27 जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए, हमने इन अंडों से मच्छरों को निकलने दिया। फिर इन्हें इंसान, अन्य जीव, गिनी पिग जैसे पर लैब में बंद डिब्बों में छोड़ दिया ताकि उनके खून पीने के पैटर्न को समझ सकें।

जिस इलाके में सूखा या गर्मी ज्यादा पड़ती है, पानी कम होता है वहां पर मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों और अन्य जीवों का खून पीना शुरू कर देते हैं।

जहां इंसान पानी जमा करके रखते हैं वहां पर एनोफिलीस मच्छरों (मलेरिया करने वाला) को कोई दिक्कत नहीं होती है। ये अपना प्रजनन कूलर, गमले, क्यारी जैसी जगहों पर कर लेते हैं. लेकिन जैसे ही पानी की कमी महससू होती है ये तुरंत इंसानों या अन्य जीवों पर खून पीने के लिए हमला कर देते हैं।

Back to top button