जानें क्या होगा अगर ऐसा न किया जाए ब्लेड का आकार, जरुर जान ले ये बड़ा राज…

हम ब्लेड का इस्तेमाल तो रोज करते है। कोई चीज काटने में, शेव करने में या नाखुन काटने में। बचपन से हम सभी इस ब्लेड को एक ही एंगल में देखते आ रहे हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ब्लेड के बीच में बनाया गया आकार किस काम आता है, इसका ऐसा शेप क्यों होता है।

ऐसा क्यों है ब्लेड का आकार:
साल 1904 में जब Gillette कंपनी ने पहला ब्लेड लॉन्च किया था तब वो दोधारी ब्लेड हुआ करता था। इस ब्लेड को आप रेजर में बोल्ट के सहारे फिक्स कर सकते थे।
उस समय यह पेटेंट सिर्फ Gillette के पास ही था और वही इस डिजाइन के प्लेट बना सकता था।
25 सालों के बाद जब यह पेटेंट एक्सपायर हो गया तो कई कंपनियों ने इस प्रकार के ब्लेड बनाने शुरू कर दिए।
रेजर उस समय भी जिलेट कंपनी के ही आते थे इसी वजह से सारी कंपनियों ने Gillette के डिजाइन का ही ब्लेड बनाना शुरु कर दिया और यही आगे चलकर एक ट्रेंड बन गया।
इस बात को खत्म करने के लिए Gillette ने अपने रेज़र में कई बदलाव किए लेकिन दूसरी कंपनियों ने भी उस हिसाब से ब्लेड में बदलाव कर दिए।
ब्लेड इसलिए भी इतना पतला बनाया गया क्योंकि अगर इसे बीच में से इस आकार का डिजाइन ना दिया जाता तो यह हल्का सा भी इस्तेमाल करने पर टूट जाता था।
इसको फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करने के लिए इस तरह का डिजाइन किया गया।





