जानें किन बीमारियों का इलाज है जामुन

आज हर कोई अपनी लाइफ में इतना व्यस्त है कि उसे अपने स्वास्थ्य का जरा सा भी ख्याल नहीं है। इसके चलते लोगों में हाइपरटेंशन, हाई कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ गया है। काम के बोझ और बढ़ते तनाव के बीच ये समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं लेती लेकिन व्यक्ति अपनी डाइट में फल, सब्जियों की मात्रा बढ़ाकर और स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर इस जोखिम को कम कर सकता है। इन सब बीमारियों से निपटने के लिए जामुन एक बेहतरीन फल है जो स्वाद में लाजवाब तो होता ही है इसके अलावा इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिनन बी, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, ग्लूकोज, फ्रक्टोज और फाइबर होते हैं जो आपको सभी बीमारियों से दूर रखते हैं। आइये आपको बताते हैं कि जामुन के रोज सेवन से आप किन बीमारियों को दूर रख सकते हैं:

जानें किन बीमारियों का इलाज है जामुन

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान

जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके एंटीडायबिटिक गुण स्टार्च को एनर्जी में बदल देते हैं और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए रोज गिलास जामुन का जूस पीना चाहिए। डायबिटीज के उपचार के लिए देशी इलाज के तौर पर इसकी गुठलियों का चूर्ण भी खाया जाता है।

2. दिल की बीमारियां रखे दूर

जामुन में भारी मात्रा में मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके हृदय को स्वस्थ्य रखते हैं। जामुन के रोज सेवन से हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर और अन्य हृदय से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। जामुन खाने से ब्लड शुगर, कॉलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य रहता है और यह फैट को शरीर में जमा होने से रोकता है।

3. कैंसर से बचाव

जामुन में ढेर सारे बायोएक्टिव फाइटोकैमिकल्स और पॉलीफीनाल्स होते हैं। इन पॉलीफीनाल्स में एन्थोसायनिन होता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। जो लोग कैंसर के इलाज के लिए कीमोथैरपी और रेडिएशन सेशन से गुजर चुके हैं उन्हें अपनी डाइट में जामुन की अच्छी खासी मात्रा शामिल करनी चाहिए। जामुन में मौजूद एन्थोसायनिन, फ्लेवेनाइड्स, एलेजिक एसिड और गैलिक एसिड में कैंसर रोधी गुण होते हैं जो शरीर के अंगों को कैंसर के प्रभाव से बचाते हैं।

4. पाचन करे ठीक

जामुन में विटामिन ए, विटामिन सी होते हैं जो शरीर से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर अपच, कब्ज, उल्टी और पेट दर्द से निजात दिलाते हैं और पाचन ठीक रहता है।

5. स्किन ग्लो करे

जामुन में आयरन होता है जो खून साफ करता है जिससे आपकी स्किन साफ होती और ग्लो आता है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। इसके अलावा जामुन खाने से आप मुंहासे, दाग धब्बे और झुर्रियों से बचे रहते हैं।

6. आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रतौंधी की समस्या से परेशान हैं या आपको चश्मा लगता है तो आपको अपनी रोज की डाइट में जामुन को शामिल करना चाहिए।

 
Back to top button