जानिए Smart LED Bulb की इन खूबियों के बारे में, सुनकर तुरंत खरीदने चले जाएगे आप…

फैन और टीवी के बाद अब घरों में रोशनी के लिए इस्तेमाल किए जाने बल्ब भी हाईटेक होते जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में ऐसे बल्ब या लाइट को एनर्जी सेविंग या फिर durability के मानक पर ही तैयार किया जाता रहा है। ये पहले 100 वाट से अधिक में आया करते थे, लेकिन फिर led के आने के बाद ये 5 से 25 वाट में आने लगें। लेकिन, हमने सोचा भी नहीं होगा कि, एक दिन ऐसा भी आएगा जब स्मार्ट टीवी और एसी की तरह ही स्मार्ट बल्ब भी मार्केट में मिलने लगेंगे। बता दें कि, ये स्मार्ट बल्ब आपके स्मार्टफोन से ऑपरेट किए जा सकेंगे और आपके बेडरूम के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। बताते चलें कि, चीनी कंपनी Xiaomi Mi ने हालही में भारतीय बाजार में ऐसा ही स्मार्ट बल्ब लांच किया है, जो आपके बेडरूम के लिए परफेक्ट एक्सेसरीज और आइडिया हो सकता है।

Led बल्ब से अलग है स्मार्ट बल्ब

Mi का यह स्मार्ट बल्ब साधारण led बल्ब से काफी अलग है। Mi ने हालही में वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने स्मार्ट बल्ब के दो रेंज की घोषणा की है। इसमें एक भारत में लांच कर दिया गया है। इसका नाम Mi LED Smart Bulb (E27 Base) है। इसकी कीमत ₹999 रखी गई है। यह आपके wifi या इंटरनेट कनेक्शन से ही चलेगा। इसका सेटअप भी आपको अलग से करना होगा। लेकिन, एक बार सेटअप पूरा होने के बाद आप इसे मोबाइल से बैठे बिठाए भी ऑपरेट कर सकते हैं।

वीडियो: अब Zomato हवा में उड़कर मिनटों में खाना पहुंचेगा आपके घर, जानें कैसे…

जानें स्मार्ट बल्ब की खासियत-

1. इसे आप अपने स्मार्टफोन से ऑपरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर Mi का एप्प डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आने वाले सारे आप्शन आपको खुद-ब-खूद नजर आ जाएंगे।

2. इसमें आपको एक हजार से भी ज्यादा कलर ऑप्शन मिलेंगे। यानी आप इसे जिस कलर में जलाना चाहे उस कलर में यह एप्प के माध्यम से कन्वर्ट हो जाएगा।

3. मोबाइल से ही आप इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। फिर चाहे वो लाइट बैडरूम, बाथरूम, किचन या फिर आपके पार्किंग या लोन में ही क्यों न जल रही हो। इसे ऑन या ऑफ करने के लिए आपको अपने बिस्तर से उठने की भी जरुरत नहीं है।

4. कई स्मार्ट बल्ब को आपके घर पर होने और न होने के अनुसार शेड्यूल किया जा सकता है। अगर घर पर नहीं हैं, तो भी आप इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं।

5. स्मार्ट बल्ब के बिल्ट-इन स्पीकर्स इस समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। यकीन मानिए, इन स्मार्ट बल्ब की रोशनी में अच्छी खासी पार्टी की जा सकती है। ये संगीत तो सुनाएंगे ही, उसके अनुसार अपना रंग भी बदलेंगे। कुछ बल्ब में तो बढ़िया क्वालिटी के स्पीकर्स भी आ रहे हैं, जो तेज आवाज में संगीत प्ले कर सकते हैं।

6. अच्छी नींद के लिए ये काफी मददगार हैं। “सीस्लीप’ जैसे प्रोडक्ट तमाम रंगों से तापमान तो कंट्रोल करते ही हैं, इन्हें ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह प्राकृतिक तरीके से शरीर में मेलाटॉनिन प्रोडक्शन बनाए रखते हैं। दिन के समय मेलाटॉनिन स्तर को दबाए रखने में स्मार्ट बल्ब मदद करते हैं जिससे नींद नहीं आती। कुल मिलाकर ये स्मार्ट बल्ब आपके लिए फायदे और आराम का सौदा हो सकता है।

Back to top button