जानिए लाल या सफेद में से कौन सा प्याज है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

आप कोई भी पकवान बनाएं लेकिन उसका स्वाद प्याज़ के बिना अधूरा होता है। प्याज न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह आपकी सेहत को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाती है। लेकिन बाज़ार में मिलनेवाली और हमारे देश में पैदा होनेवाली सफेद प्याज़ और लाल प्याज़ में से बेहतर क्या है…

1. हालांकि हर तरह की प्याज में कैंसर से लड़नेवाले तत्व होते हैं, लेकिन लाल प्याज को कैंसर का सामना करने के लिहाज से बेहतर माना जाता है।

2. लाल और सफेद प्याज़ में कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम कच्चे लाल प्याज में 37 कैलोरी होती हैं, और सफेद प्याज की इतनी ही मात्रा में 42 कैलोरी होती है। इसका मतलब है कि सफेद प्याज में थोड़ी-सी कैलोरी अधिक होती है।

यह भी पढ़ें: लड़कियां जान ले स्पर्म पीने के फायदे, खबर पढ़कर हो जाएगी स्पर्म की दीवानी

3. 100 ग्राम लाल प्याज में 12 ग्राम फाइबर होता है जबकि 100 ग्राम सफेद प्याज में 10 ग्राम फाइबर होता है। यानि कि लाल रंग की प्याज फाइबर का बेहतर स्रोत हैं।

4. लाल प्याद और सफेद प्याज दोनो ही विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं, आप केवल 100 ग्राम प्याज खाकर ही अपने रोज़ाना ज़रूरत का 10 प्रतिशत विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

5. लाल रंग की प्याज में कैल्शियम की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जबकि दूसरी तरफ सफेद प्याज में कम कैल्शियम होता है।

6. रेड अनियन या लाल प्याज आयरन से भरपूर होती है। जबकि सांबर प्याज या सफेद वाली में प्याज में आयरन कम होता है।

7. प्याज खाने के पूरे फायदे पाने के लिए अपने खाने और सलाद में सफेद प्याज की जगह लाल प्याज खाना शुरु करें और बने थोड़ा और हेल्दी।

Back to top button