जानिए रिलायंस जियो सिम की होम डिलीवरी का पूरा सच

रिलायंस जियो ने वेलकम ऑफर के तहत दिसंबर तक जैसे ही फ्री 4G सर्विस देने की घोषणा की बड़े पैमाने पर लोग जियो की सिम पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की उस वक्त बांछे खिल गई जब ये खबर आने लगी कि जल्द ही कंपनी यूजर्स के घर पर सिम डिलीवरी करने की तैयारी में है। आइए जानते है इस खबर की सच्चाई क्या है?

jio1

मंगलवार सुबह से ही इस तरह के मैसेज या खबरें कई वेबसाइट्स पर दिख रही हैं जिसमे टेलकॉम टॉक की रिपोर्ट् का हवाला दिया जा रहा है। यूजर्स को बताया जा रहा है कि जियो जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करने वाली है। इससे सिर्फ यूजर्स को ‘MyJio’ ऐप और दूसरी जियो एप्स को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद वेलकम ऑफर कोड जनरेट करना होगा। अपनी पर्सनल डिटेल्स भरते ही रिलायंस जियो एग्जीक्यूटिव आपसे आपका आधार कार्ड नंबर मांगेगा। कुछ और औपचारिकताएं निभाते ही अगले 15 मिनटों में आपकी सिम एक्टिवेट हो जाएगी।

जब हमने इस पूरी वायरल होती खबर की तफ्तीश की तो पाया कि जियो की वेबसाइट में कंपनी ने ऐसी किसी भी सेवा का जिक्र नहीं किया। जिसके तहत सिम की होम डिलेवरी की जाए। जियो की तरफ से भी किसी अधिकारी ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

तो देखा आपने कि आप कैसे जियो सिम के नाम पर लोगों को बहकाने और धोखा देकर वेबसाइट्स के द्वारा क्लिक्स बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बहरहाल आपको ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके साथ हम भी उम्मीद करते है कि कंपनी जल्द ही होम डिलीवरी सर्विस के बारे में गंभीरता से सोचे और लोगों को लंबी लाइन में लगने से सहुलियत हो।

 

Back to top button