जानिए गर्मियों में सेहत का ख्याल रखने के कुछ ख़ास टिप्स

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है.खासकर गर्मियों के मौसम में शरीर का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. क्योकि गर्मी में शरीर को कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है. तेज धुप अक्सर लोगो को बीमार बना देती है. गर्मी में लू लगने का भी खतरा रहता है. इसलिए इस मौसम में बाहर जाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है जिससे गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखा जा सके.

जानिए गर्मियों में सेहत का ख्याल रखने के कुछ ख़ास टिप्स

आइए जानते है गर्मी में सेहत का ख्याल रखने के कुछ खास टिप्स-

1-गर्मी के मौसम में धूप में बाहर जाने से पहले एक गिलास ठंडा पानी ज़रूर पिए.इससे लू लगने का खतरा टल जाएगा.

ये भी पढ़े: नारियल पानी भी पंहुचा सकता है हमारी सेहत को नुकसान

2-इस मौसम में भरपूर पानी का सेवन करके बहुत सारी बीमारियों से अपने शरीर का बचाव किया जा सकता है.

3-ज़्यादा गर्मी पड़ने पर पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है इसलिए जितना हो सके उतना ज्यादा तली-भूनी और मसालेदार चीजों का सेवन से परहेज करना चाहिए . 

4-गर्मियों में कभी भी ज़्यादा डार्क कलर के कपडे नहीं पहनने चाहिए हमेशा हल्के रंग के सूती कपड़े ही पहनें. इस मौसम में रेशमी और गहरे रंग के कपड़े पहनने स्किन में रैशेज हो जाते हैं. जब भी धुप में बाहर निकले तब टोपी, स्कार्फ या दुपट्टे का इस्तेमाल जरूर करें जिससे सिर और चेहरे को ढका जाए.

Back to top button