जानिए क्या है मामला ,योगी सरकार के वज़ीर का तीखा हमला…

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को लेकर विपक्षियों के साथ साथ सरकार के वज़ीर भी विपक्ष के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकाण्ड से नाराज़ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। ट्वीट के ज़रिये ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी में कानून व्यवस्था को मज़ाक़ बताया है। उन्होंने ने पैसे लेकर मुठभेड़ के नाम पर ह्त्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की माँग की है।यूपी सरकार पर गैर तो गैर अपने भी हमलावर हैं।
लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकाण्ड के बाद एक तरफ जहाँ विपक्षी योगी सरकार को घेरने में लगे हैं। वहीँ योगी सरकार में कैबिनेट वज़ीर ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्वीट में लिखा है, कि “राजधानी लखनऊ में एक आम शहरी की पुलिस की ओर से ह्त्या कर दी गई। एनकाउंटर के नाम पर पैसा लेकर पुलिस की ओर से हत्याएं की जा रही हैं।
प्रदेश में जुर्म का इक़बाल क़ायम है। क़ानून – व्यवस्था मज़ाक़ बानी हुई है। योगी जी न तो प्रदेश में अपराध कम करने में सफल हुए हैं। और न ही जनता को सुरक्षा का एहसास करा पाए हैं। क़ानून – व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह से फेल है योगी सरकार। विवेक तिवारी की ह्त्या, मुकेश राजभर, जितेन्द्र यादव, नौशाद की सीबीआई जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस लीपापोती करने में लगी है”यह कोई पहले मामला नहीं है। जब ओम प्रकाश राजभर ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया हो। इससे पहले कभी अफसरों की कारिस्तानी के बहाने तो कभी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा कर वो सरकार को घेरते रहे हैं।

Back to top button