‘पद्मावती’ का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है कनेक्शन, पढ़कर हैरान रह जाएंगे

फिल्म पदामावती का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन सामने आया है। खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे…

 

'पद्मावती' का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है कनेक्शन, पढ़कर हैरान रह जाएंगेयह खुलासा राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने किया है। उनका कहना है कि फिल्म पद्मावती में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है, जिससे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।

 इससे पूर्व भी मुगल शासकों पर बनीं फिल्मों में ऐसा किया जा चुका है। इसका विरोध किया जाना जायज है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी शनिवार से स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू समागम’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर शाम तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकबर, जोधाबाई और बाजीराव पर अभी तक जो फिल्में बनी हैं।

 

उन्होंने कहा कि, देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। इससे हिंदुओं के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  गुजरात चुनाव पर स्वामी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी आगे बढ़ रही है। गुजरात में हिंदू समाज की वजह से भाजपा जरूर जीत दर्ज करेगी।

 
Back to top button