कौन हैं शहजाद पूनावाला, जिन्होंने कांग्रेस में शुरू की बगावत, यहाँ जानिए

गुजरात चुनाव की कशमकश में लगी कांग्रेस पार्टी के लिए एक और विवाद पैदा हो गया है. राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के लिए स्टेज पूरी तरह से सेट थी कि उनके एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि ये इलेक्शन नहीं सिलेक्शन हो रहा है. कांग्रेस युवा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि अगर अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव होता है तो वह भी चुनाव लड़ेंगे.कौन हैं शहजाद पूनावाला, जिन्होंने कांग्रेस में शुरू की बगावत, यहाँ जानिए

कौन हैं शहजाद?

शहजाद पूनावाला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रिश्तेदार हैं. प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के बहनोई तहसीन पूनावाला शहजाद के भाई हैं. शहजाद अक्सर टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं, कई बार वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कार्यक्रमों में दिख चुके हैं. शहजाद के भाई तहसीन की शादी रॉबर्ट की बहन मोनिका वाड्रा से हुई है.

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/887688662149767168

बगावत के बाद भाई ने तोड़ा नाता

शहजाद के इस बयान के बाद दो भाईयों के संबंधों में ही दरार पड़ती हुई नजर आ रही है. उनके भाई तहसीन ने ट्वीट किया है , “मैं यह जानकर आश्चर्य में हूं कि शहजाद ने यह सब तब किया जब कांग्रेस गुजरात में जीतने जा रही है. मैं उनसे राजनीतिक रूप से सारे संबंध खत्म करने की घोषणा करता हूं. कांग्रेस, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहती है.”

ये भी पढ़ें: अपने इस आदेश को पलटने की तैयारी में सुप्रीम कोर्ट, जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

आसान नहीं है शहजाद की राह

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी 4 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, क्योंकि राहुल 1 और 2 दिसंबर को केरल में रहेंगे.माना जा रहा है कि राहुल गांधी को चुनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा, उन्हें निर्विरोध चुन लिया जाएगा. अगर कोई और पद पर दावेदारी करना चाहेगा तो उसके लिए जरूरी होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के 10 प्रतिनिधि उनका नाम प्रस्तावित करें.

Back to top button